फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बालपुर जाट में बनेगा होमगार्ड कार्यालय

Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। बालपुर जाट में अब होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र, कार्यालय होमगार्ड कमांडेंट देवीपाटन मंडल व जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के साथ ही परेड ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि तहसीलदार अतुल कुमार, कानूनगो राजेंद्र कुमार व लेखपाल प्रभात शुक्ल ने जमीन का सीमांकन करके होमगार्ड विभाग को कब्जा दे दिया है। जिला कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने बताया कि बिल्डिंग बनाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें