फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेसू के फूल से तैयार किये जाते अबीर-गुलाल

Sun, 05 Mar 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
उत्पादों के साथ मौजूद समूह की महिलाएं।
विज्ञापन
गोंडा। होली के लिए टेसू के फूल से विभिन्न प्रकार के हर्बल रंग और अबीर-गुलाल यहां आसानी से बनाए जाते हैं। साथ ही कम लागत से अधिक कमाई की जा रही है। झंझरी ब्लॉक के बभनी कानूनगो में नारी शक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मेहनत से यह सब संभव हुआ है। कम लागत में बढि़या कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन

टेसू के फूल से होली के त्योहार के पहले एक नया प्रयोग करके रंग, अबीर-गुलाल बनाकर बाजार में बेच रही हैं। ये महिलाएं अन्य लोगों के लिए नजीर बन गई हैं। समूह की सचिव मनीषा मिश्रा ने बताया कि एक किलो टेसू के फूल और एक किलो आरारोट बाजार से खरीद कर लाते हैं, और उसमें हल्दी मिलाते हैं। इसके बाद रंग और अबीर-गुलाल तैयार किया जाता है।

इसे सुखाने के बाद पैकिंग की जाती है और इस तरह खुशबूदार हर्बल रंग व अबीर-गुलाल तैयार हो जाता है। सचिव का कहना है कि कुल लागत करीब तीन सौ रुपये आती है। करीब 7 किलो माल तैयार हो जाता है। जिसको 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेचा जाता है। इससे करीब 1100 रुपये की कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें