फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दूसरे दिन भी जिलेभर में हटाए गए होर्डिंग-बैनर

Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आचार संहिता लगने के दूसरे दिन भी रविवार को जिलेभर में राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बैनर हटाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान गोंडा सदर, मनकापुर, करनैलगंज और तरबगंज समेत नगर क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस फोर्स ने देररात तक पैदलगस्त के बाद आमजनों को सुरक्षा का अहसास कराया।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के तहत सभी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर हटाए जाने हैं। बिना अनुमति के दीवारों पर कोई नारा नहीं लिखा रहेगा।
विज्ञापन

आचार संहिता के अनुपालन के लिए जिलाधिकारी स्तर से भी एसडीएम, नगर क्षेत्रों के अधिशाषी अधिकारियों व ब्लॉक के बीडीओ समेत अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कड़ाई से आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है।
अलग-अलग स्तर पर गांव से लेकर शहर तक होर्डिंग्स व बैनर हटाए गए हैं। तरबगंज एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि दोनों नगर पंचायत बेलसर और तरबगंज के अलावा नगर पालिका नवाबगंज और मुख्य मार्गों पर से राजनीतिक बैनर व होर्डिंग्स हटाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार सामग्री हटाई गई।

मनकापुर में चलाया गया अभियान
लोकसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा के बाद रविवार को भी पुलिस व प्रशासनिक महकमा सक्रिय रहा। एसडीएम यशवंत राव के साथ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाकर कस्बा मनकापुर, झिलाही, मूसेगंज, मछली बाजार, अंधियारी, कुड़ासन, जिगना, बल्लीपुर, पीलखाना और आईटीआई चौराहा आदि स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर-पोस्टर हटवा दिए और लोगों से दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव-प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


वोटर लिस्ट से अब नाम नहीं हटाया जा सकेगा
आचार संहिता लागू होने के बाद वोटर लिस्ट में अब नाम नहीं हटाया जा सकेगा। हालांकि, नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है। आचार संहिता लागू होने से पहले आए आवेदनों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें