फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली न मिलने पर जाम किया हाईवे

Thu, 01 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी ब्लॉक तिराहे के पास बृहस्पतिवार शाम बिजली न मिलने से नाराज शांतिपुरम के सैकड़ों लोग गोंडा-अयोध्या मार्ग पर उतर आए। लोगों ने टूटा विद्युत पोल सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन किया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाया। बिजली अधिकारियों से वार्ता के बाद जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिलने पर रात करीब आठ बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। ग्रामीण पंकज, रोहित, शिवांश के मुताबिक, विद्युत पोल टूटने से बिजली गुल है, जिससे पानी की भी समस्या हो रही है। अधिशाषी अभियंता राम मोहन पांडेय का कहना है कि समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें