फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्राम चौपाल में शिकायतों की अंबार

Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज के कादीपुर गांव में ग्राम चौपाल को संबो​धित करतीं सीडीओ। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष छह गांव सहिबापुर, भीखमपुर, रसूलपुर, भगोहर, कादीपुर व परमापुर में मंगलवार को आयोजित चौपाल में शिकायतों की अंबार लग गई। इस दौरान ग्रामीणों में विद्युत आपर्ति, चकरोड पर कब्जा, घटतौली और छुट्टा जानवरों के साथ ही गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया गया। सीडीओ एम. अरुन्मोलि ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय स्तर पर बीडीओ व राजस्व समेत अन्य अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहिबापुर चौपाल में सुशीला गुप्ता ने पुलिस, अहमद ने चकरोड कब्जा, राम नरायन ने अवैध कब्जे की शिकायत की। भीखमपुर में कोटेदार की घटतौली, गुड़िया, भगवान दास, किरण ने आवास के लिए सीडीओ से गुहार लगाई। जयहिंद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने छुट्टा पशुओं के आश्रय के लिए गोशालाओं का निर्माण व कुंदुरखी चीनी मिल का गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए ज्ञापन दिया। सरयू नहर में पानी ना आने की शिकायत की गई है।
भगोहर में ग्रामीणों ने आवास, रास्ता व नाली की मांग की गई। कादीपुर में दिव्यांग कौशल किशोर तिवारी ने घर जलने के बाद मदद की गुहार लगाई है। रायपुर प्रधान जितेंद्र सिंह ने सीडीओ से गांव में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का अनुरोध किया है। प्रधान प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने मनरेगा के तहत प्राथमिक विद्यालय परमापुर की बाउंड्री वाल के उच्चीकरण, अंत्येष्टि स्थल, विम सेंटर व बारात घर के निर्माण की जरूरत बताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम चौपाल के दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया है। कहा कि इससे लाभार्थी पांच लाख तक मुफ्त इलाज पा सकते हैं। इस दौरान डोर टू डोर सूखा कचरा व गीला कचरा कलेक्शन वेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें