फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: स्वास्थ्य विभाग में 9.50 करोड़ की खरीद में घपला

Fri, 10 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य महकमे में सामग्री खरीद में घपला किए जाने का मामला सामने आया है। साल 2021- 22 वित्तीय वर्ष में नौ करोड़ 50 लाख रुपये से सामग्री खरीदी गई थी। इसमें गड़बड़ियों की जानकारी होने पर डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने जांच शुरू करा दी है। सीडीओ एम. अरुन्मोली ने सामग्री खरीद की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति में शामिल डीआरडीए के परियोजना निदेशक और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ व लेखा मामलों के जानकार इस सामग्री खरीद की फाइलें खंगालेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2021- 22 में अस्पतालों में सामग्री की खरीद हुई थी। तमाम सामग्री की खरीद बिना जरूरत के ही किए जाने के साथ ही भुगतान में भी गड़बड़ी की गई। उस दौरान भी सामग्री खरीद में गड़बड़ी की बात सामने आई थी, लेकिन मामला दब गया। अब एक बार फिर इस मामले की फाइल खुल गई है। डीएम ने सामग्री खरीद की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद सामग्री खरीद से जुड़े अभिलेखों के आधार पर जांच होगी। जांच टीम इस मामले की पत्रावली हासिल करेगी। वहीं मामले की जांच शुरू होने से सामग्री आपूर्ति करने वालों में खलबली है।
शगुन किट की खरीद में भी हो चुका है खेल
स्वास्थ्य विभाग में सामग्री खरीद में गड़बड़ी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बीते साल 2022 में परिवार नियोजन कार्यक्रम से नवविवाहितों को दी जाने वाली सामग्री खरीद में भी हेराफेरी उजागर हो चुकी है। इसमें बिना शगुन किट वितरित किए ही 21 लाख रुपये का बजट निकाले जाने की बात सामने आने पर जांच हुई थी। अब एक बार फिर खरीद के मामलों की जांच होने से कई बड़े मामले सामने आएंगे।
विज्ञापन

सामग्री खरीद पूर्व के वित्तीय वर्ष की गई है, जिसकी जांच एक समिति करेगी। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। जो भी अभिलेख मांगे जाएंगे, वह उपलब्ध करा दिए जाएंगे। डॉ. रश्मि वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें