ऽोटो-15 गोंडा में परिवार नियोजन की सामग्री वितरित करती स्वास्थ्यकर्मी।-संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर मंगलवार को जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर शिविर आयोजित कर युवाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। इस मौके पर योग्य दंपतियों को नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, छाया, अंतरा की गोली व कंडोम वितरित किया गया।
पड़री कृपाल सीएचसी अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल ने शिविर में तीन लोगों का तथा इटियाथोक अधीक्षक डॉ. मेराज अहमद की अगुवाई में डॉ. सुवर्णा कुमार ने नौ महिलाओं की नसबंदी की। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि जिन दंपतियों को बच्चे नहीं चाहिए या कुछ समय बाद चाहिए वे स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘बास्केट ऑफ़ च्वाइस’ से अपने मन मुताबिक साधन अपना सकते हैं। गर्भ निरोधक साधन अपनाने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मिशन परिवार विकास की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है।