फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विस्फोट की सूचना से अलर्ट हो गया स्वास्थ्य महकमा

Mon, 07 Oct 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर में पटाखों में विस्फोट की खबर से मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड अलर्ट मोड में आ गया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमडब्ल्यू खान भी पहुंच गए। इमरजेंसी गेट के बाहर स्वास्थ्यकर्मी स्ट्रेचर लिए एंबुलेंस के आने का इंतजार करते रहे। आकस्मिक चिकित्सा के लिए आने वाले अन्य मरीजों को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में दोपहर 01:30 बजे पहली एंबुलेंस दाखिल हुई। बुरी तरह झुलसे 15 वर्षीय आकाश को स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। 01:35 बजे कृष्णकुमार (24) को लाया गया। कृष्णकुमार की अत्यंत गंभीर स्थिति दिखी। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें बिना देरी किए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 01:45 बजे तीसरी एंबुलेंस अयूब उर्फ लल्लू को लेकर पहुंची। मगर यहां पहुंचने के पहले ही लल्लू दम तोड़ चुका था। इसी प्रकार 02:08 बजे इशहाक व कुछ देर बाद अयाश मोहम्मद को लाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें