मानसिक स्वास्थ्य शिविर में संबोधित करते विधायक
मसकनवा (गोंडा)। मरीजों को सेहत जांच की बेहतर व्यवस्था देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत व छपिया में हेल्थ एटीएम की शुरुआत हुई।
शुक्रवार को मशीन का उद्घाटन विधायक प्रभात वर्मा व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने फीता काटकर दिया। विधायक ने कहा कि हेल्थ एटीएम से पांच मिनट के भीतर 30 से अधिक प्रकार की जांच हो सकती है। सीएमओ ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मिला इलाज
छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक व सीएमओ ने मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए। मानसिक रोग को छिपाना नहीं चाहिए।
नर्सिंग ऑफिसर कमला मिश्रा ने कहा की मानसिक स्वास्थ्य सही होने पर ही हम बेहतर तरीके से अपने काम कर सकते हैं। विश्व नींद दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ तरुण वर्मा, डॉ एसके प्रजापति, तुषार डेनियल, उमेश कुमार, अनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र नाथ पांडेय, सोहरथ वर्मा, जसवंत सिंह, बीडी पाठक, राजन सिंह, सोनू पांडेय आदि रहे। संवाद