गोंडा। बीएसए ने मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय केवलापुरा के प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्र को निलंबित कर दिया है। उन्हें बीआरसी झंझरी से संबद्ध करते हुए इटियाथोक बीईओ चंद्रभूषण पांडेय को जांच सौंपी है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्र ने न सिर्फ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की बल्कि बीईओ व उनके कर्मचारी से बदसलूकी भी की है। बीते सात मई को प्रधानाध्यापक ने मुजेहना बीआरसी के कर्मचारी प्रदीप कुमार से मारपीट की। अधिकारियों का कहना है कि आशुतोष लगातार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। नौ मई को प्रधानाध्यापक ने बीईओ मुजेहना से बदसलूकी भी की। मारपीट व गालीगलौज कर अमर्यादित आचरण की शिकायत की गई थी। बीएसए अतुल तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बीईओ मुजेहना की संस्तुति पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)