गोंडा। एडीजी (गोरखपुर जोन) अखिल कुमार ने पुलिस बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने के इरादे से जोन के सभी जिलों में नवीन बीट प्रणाली लागू की थी। मई माह में बीट पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नवाबगंज के बीट पुलिस अधिकारी (हेड कांस्टेबल) को एडीजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। नवीन प्रणाली लागू होने के बाद बीट पुलिस अधिकारियों को आम लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का कम समय में निराकरण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि माह में बीट पुलिस अधिकारी के कार्यों की समीक्षा की गई तो थाना नवाबगंज के हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राय का कार्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय पाया गया। जिस पर एडीजी ने शैलेंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।