गोंडा। बीट पुलिसिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मनकापुर कोतवाली के मुख्य आरक्षी रणवीर गौतम को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक ने नई बीट प्रणाली पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने समेत अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिसमें मनकापुर के मुख्य आरक्षी रणवीर गौतम का माह अप्रैल में बेहतर प्रदर्शन रहा। जिस पर रणवीर गौतम को सम्मानित किया गया है।