फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हरियाणा के पहलवानों ने बाजी मारी

Wed, 19 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ पहलवान। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय सीनियर रैंकिंग कुश्ती तथा अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हुआ। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विजयी पहलवानों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन मंगलवार को भी कुश्ती में अंडर-17 फ्री-स्टाइल तथा ग्रीकोरोमन की ट्रॉफी हरियाणा के पहलवानों के नाम रही। ग्रीकोरोमन में 185 अंक लेकर हरियाणा पहले, 169 अंक के साथ महाराष्ट्र दूसरे तथा 161 अंक के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। फ्री-स्टाइल में 195 अंक के साथ हरियाणा पहले, 154 अंक के साथ महाराष्ट्र दूसरे तथा 124 अंक लेकर पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।राष्ट्रगान के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने दोनों चैंपियनशिप के समापन की घोषणा की।
महिलाओं की ओपन सीनियर रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के 72 किलो भारवर्ग में ज्योति ने गोल्ड, हर्षिता ने सिल्वर, सुनीता व निकिता ने ब्रांज मेडल जीता। ये चारों हरियाणा से हैं। 59 किलो भारवर्ग में हरियाणा की रीना ने गोल्ड, हरियाणा की पिंकी ने सिल्वर, दिल्ली की मंजू तथा चंडीगढ़ की नीतू ने ब्रांज मेडल जीता। 65 किलो भारवर्ग में कुसुम ने गोल्ड, अंतिमा ने सिल्वर, सोनिका तथा तन्नू ने ब्रांज मेडल जीता। ये चारों भी हरियाणा से हैं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक ग्रीकोरोमन कुश्ती के 65 किलो भारवर्ग में हरियाणा के सचिन कुमार ने गोल्ड, दिल्ली के शुभम ने सिल्वर, महाराष्ट्र के जैशर तथा उत्तराखंड के कुणाल ने ब्रांज मेडल जीता। 71 किलो भारवर्ग में हरियाणा के विकास ने गोल्ड, मध्य प्रदेश के महेश ने सिल्वर, यूपी के मानव शर्मा तथा महाराष्ट्र के सोहनराज ने ब्रांज मेडल जीता। 80 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अमन ने गोल्ड, महाराष्ट्र के अतीश ने सिल्वर, तेलंगाना के नंदीगमावा तथा चंडीगढ़ के जतिन मलिक ने ब्रांज मेडल जीता।
110 किलो भारवर्ग में दिल्ली के रौनक ने गोल्ड, यूपी के दिगंबर ने सिल्वर, सेना के पृथ्वीराज तथा पंजाब के प्रदीप सिंह ने ब्रांज मेडल जीता। 92 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के सोनाबा ने गोल्ड, दिल्ली के रमनदीप ने सिल्वर, यूपी के श्याम यादव तथा हरियाणा के निखिल ने ब्रांज मेडल जीता। 48 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के सिद्धांत ने गोल्ड, दिल्ली के आकाश ने सिल्वर, यूपी के धनंजय तथा मध्यप्रदेश के नीरज पटेल ने ब्रांज मेडल जीता।
51 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के उत्कर्ष ने गोल्ड, चंडीगढ़ के मनू यादव ने सिल्वर, दिल्ली के अंकित तथा हरियाणा के रोनित शर्मा ने ब्रांज मेडल जीता। 55 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के समर्थ ने गोल्ड, हरियाणा के अनिल ने सिल्वर, झारखंड के अंजित कुमार तथा दिल्ली के सौरभ ने ब्रांज मेडल जीता।
60 किलो भारवर्ग में हरियाणा के सूरज ने गोल्ड, दिल्ली के शुभम ने सिल्वर, महाराष्ट्र के प्रणय तथा यूपी जुबेर ने ब्रांज मेडल जीता। 45 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अंकित ने गोल्ड, दिल्ली के प्रांजल ने सिल्वर, यूपी के प्रिंस यादव तथा मध्यप्रदेश के आदित्य अग्रवाल ने ब्रांज मेडल जीता। ओपन सीनियर रैंकिंग कुश्ती के 63 किलो भारवर्ग में हरियाणा के विजय ने गोल्ड, दिल्ली के दीपक ने सिल्वर, हरियाणा के विकास कुमार तथा दिल्ली के अंकित ने ब्रांज मेडल जीता।
77 किलो भारवर्ग में हरियाणा के राहुल ने गोल्ड, हरियाणा के दीपक पूनिया ने सिल्वर, हरियाणा के अमित तथा पंजाब के अभिमन्यु ने ब्रांज मेडल जीता। 87 किलो भारवर्ग में हरियाणा के मनोज कुमार ने गोल्ड, हरियाणा के रोहित बोरा ने सिल्वर, दिल्ली के अमित तथा हरियाणा के विक्रांत सिंह ने ब्रांज मेडल जीता। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह, एम. लोकनाथन, बीएन प्रसाद, एनफोनी, एसपी देशवाल, जयप्रकाश, दर्शन लाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, प्रशासक रामकृपाल सिंह मौजूद रहे।
अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप के 110 किलो भारवर्ग में दिल्ली के पहलवान रौनक ने ग्रीकोरोमन स्टाइल में गोल्ड मेडल जीता तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में सिल्वर मेडल भी जीता था। रौनक की सफलता पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। रौनक ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के बिंदरोली, जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। वर्तमान में बवाना दिल्ली में रहकर कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहे हैं। रौनक के पिता जयवीर सिंह भारतीय कुश्ती संघ में रेफरी हैं। रौनक का बचपन से ही कुश्ती के प्रति लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि पिता तथा गुरु की प्रेरणा से यह सफलता मिली है। देश के लिए मेडल लाना सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें