मसकनवा (गोंडा)। अक्षय नवमी पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर से पंचकोसी परिक्रमा आयोजित की गई। महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी व कोठारी विष्णु स्वामी ने पूजा-अर्चना के साथ परिक्रमा का शुभारंभ कराया। पंचकोसी परिक्रमा भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर से प्रारंभ होकर फिरोजपुर, छपिया तेंदुआ रानीपुर, कुसम्ही, दीननगर, सैदनपुर, नरैचा सहित अन्य स्थानों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। परिक्रमा में बड़ी संख्या में गुजरात से आए हरिभक्तों के साथ क्षेत्रीय हरिभक्त शामिल हुए। इस अवसर पर हरि दर्शन स्वामी, सागर भगत, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।