फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छापे के नाम पर न हो उत्पीड़न

Fri, 19 May 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में संयुक्त आयुक्त राज्य कर को ज्ञापन देते व्यापारी। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने जीएसटी आयुक्त को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि जिले में जीएसटी चोरी रोकने के लिए 16 मई से अभियान चलाया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि कोई फर्जी फर्म पकड़ी जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो मगर निर्दोष व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न न किया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में प्रांतीय मंत्री जगदीश रायतानी, जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, कैलाश लधवानी, दिलीप अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, प्रिंस चौरसिया, वीरेंद्र प्रताप सैनी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें