फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हनुमान जयंती महोत्सव शुरू

Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा ​कुटी धाम में आयोजित हनुमान जयंती महोत्सव पर निकाली गई कलशयात्रा। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
नवाबगंज। कटरा कुटी धाम में 20वें श्री हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को हनुमान जी की शोभायात्रा और कलश यात्रा से हुई। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर जयकारों के बीच नगर भ्रमण किया। कटरा कुटी धाम से निकली कलश यात्रा में राम दरबार, शिव दरबार और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा सुंदरदास चौराहा, शिवदयालगंज बाजार और दुर्गागंज माझा होते हुए सरयू तट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सरयू से मंगल कलश में जल भरा गया। वापस धाम पहुंचने पर महंत स्वामी चिन्मयानंद दास ने महायज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कराया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि छह नवंबर तक शाम सात बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। प्रवाचक पं. मिथिला शरण पांडेय कथा सुनाएंगे। इस अवसर पर छोटे महाराज, शारदाकांत पांडेय, रामगोपाल सिंह, अमित सिंह, श्याम तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें