फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जीव विज्ञान में लिखी हनुमान चालीसा

Sat, 25 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कॉपियों की जांच करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थियों की करतूत भी सामने आ रही है। परीक्षार्थी ने जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में हनुमान चालीसा के साथ लवकुश और राम सेतु का जिक्र किया है। परीक्षक इस तरह के उल्लेख से ठहाके लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। फिलहाल परीक्षार्थियों ने प्रश्नों का जवाब भी लिख रखा है।
विज्ञापन

शहर के पांच केंद्रों पर सीसीटीवी और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। विषय से इतर चीजें परीक्षार्थियों ने लिखे हैं। एक परीक्षार्थी ने जीव विज्ञान विषय की परीक्षा की कॉपी में श्रीराम और हनुमान की कथा लिखी थी। परीक्षार्थी ने कॉपी में लिखा है कि राम को तो मैंने नहीं देखा है, फिर भी वह सभी के दिलों में राज करते हैं। मानो तो भगवान, मानो तो इंसान कहते हैं। रामजी ने जो पुल बनाया, वह पानी के ऊपर है। जो पानी में पत्थर है, उस पर जय श्रीराम लिखा है। एक परीक्षार्थी ने यह भी लिखा है कि हनुमानजी कभी नहीं हारे ।
लव-कुश ने उन्हें बांधा जरूर था, वह चाहते तो छुड़ा लेते पर हनुमानजी को पता था कि वह श्रीराम जी के बेटे हैं। परीक्षार्थी यहीं नहीं रूका है। उसने हनुमान चालीसा भी लिखी है। हालांकि यह आधी अधूरी ही है। इस तरह के विषय से हटकर लिखे गए इन उत्तरों से परीक्षक हैरान हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 83 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें