गोंडा। हज यात्रा 2027 पर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को दूसरी किस्त की धनराशि 30 नवंबर तक जमा करनी होगी। हज कमेटी से जुड़े कसीम सिद्दीकी ने बताया कि जिन यात्रियों ने पहली किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये जमा कर दिए हैं, वे दूसरी किस्त के 1.25 लाख रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के एसबीआई अथवा यूनियन बैंक के निर्धारित खातों में जमा कर दें। इसके लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। उन्होंने बताया कि कुछ यात्रियों को हज कमेटी की ओर से पासपोर्ट के पहले पृष्ठ की साफ और स्पष्ट प्रति भेजने का संदेश भी मिला है। ऐसे यात्री अभी तक पासपोर्ट की प्रति नहीं भेज पाए हैं तो तत्काल हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई को भेज दें। निर्धारित समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर उनका वीजा जारी होने में दिक्कत आ सकती है। (संवाद)