फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले के विरोध में ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए।
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में संगठन ककेपदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शनिवार को जिलाध्यक्ष आनंद शुक्ल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद नईम को मांगपत्र देकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि 15 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार सहित मिर्जापुर से लौट रहे थे। जौनपुर के पास भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें आई, तथा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद मुकदमा नहीं लिखा गया, बल्कि प्रशासन समझौता करने का दबाव बना रहा है।
मांग किया कि यदि मुकदमा लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो संगठन की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अवधेशमणि त्रिपाठी, शैलेश मिश्र, शिवम त्रिपाठी, रमेश चौबे, विपिन शुक्ल, अमन द्विवेदी, संजीव शुक्ल, मोहित तिवारी, शनि शुक्ल, आकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें