गोंडा। कैसरगंज के भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने लखनऊ के केजीएमयू मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. रमीज की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार सख्ती और न्याय के साथ कार्रवाई कर रही है। सांसद ने ममता बनर्जी द्वारा ईडी अधिकारियों पर दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर कठोर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारत के संविधान और नियमों के खिलाफ है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि यदि कोई मुख्यमंत्री फाइलें उठवा रहा है, तो यह गलत है और सरकार इसे नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी सरकार की डबल इंजन वाली व्यवस्था है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)