फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पालिका के 5.13 करोड़ दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग

Wed, 23 Oct 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा नगर पालिका परिषद कार्यालय में फाइल चेक करते ईओ संजय मिश्रा। - संवाद
विज्ञापन
- बकाया वसूली के लिए बकायेदार विभागों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। 39 सरकारी विभाग नगरपालिका परिषद का 5.13 करोड़ रुपये का राजस्व दबाएं बैठे हैं। दस साल से बकाया सर्विस चार्ज की वसूली के लिए पालिका परिषद ने अब सभी बकायेदार विभागों को नोटिस जारी करना शुरू किया है। ताकि शहर में साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश जैसे जन कल्याणकारी कार्यों को बेहतर बनाने में आड़े आ रही बजट की कमी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही रेलवे पर स्टेशन और आवासीय परिसर समेत व्यापारिक प्रतिष्ठानों व निजी क्षेत्र के बड़े बकायेदारों से भी 32 करोड़ की बकायेदारी वसूली करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि नगरपालिका की आय का प्रमुख जरिया कराधान ही है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा सरकारी प्रतिष्ठान और कामर्शियल भवन का होता है। नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि सरकारी विभागों की परिसंपत्तियों के सर्विस चार्ज के रूप में स्थानीय निकाय के 5.13 करोड़ से अधिक की बकाएदारी लंबित है। इसकी वसूली के संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया गया है। प्रतिष्ठानों के जलकर और गृहकर के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर यह गणना वित्तीय सत्र 2011-12 से की गई है।
विज्ञापन

किसके ऊपर कितना बकाया
- प्राचार्य महाराजा देवीबख्श सिंह स्टेट मेडिकल कॉलेज - 83.72 लाख
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु मंडल कार्यालय - 57 लाख
प्रभागीय वनाधिकारी - 49.52 लाख
एआरटीओ - 48.79 लाख
मुख्य अभियंता सरयू परियोजना-2 - 40.84 लाख
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड - 36 लाख
राजकीय पशु चिकित्सालय - 21.77 लाख
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय - 11.57 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें