फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तिरंगा रोशनी से नहाईं सरकारी इमारतें

Fri, 14 Aug 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में तिरंगा रोशनी से नहाईं सरकारी इमारतें। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे जिले में उल्लास छाया रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों, बाजारों और सरकारी इमारतों को तिरंगे की रंगीन रोशनी और झालरों से सजाया गया है। जगह-जगह देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ध्वजारोहण के साथ विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन होंगे। बाजारों में भी तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सामान की बिक्री दिखाई दी। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। अयोध्या सीमा पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

गोंडा में तिरंगा रोशनी से नहाईं सरकारी इमारतें। संवाद

गोंडा में तिरंगा रोशनी से नहाईं सरकारी इमारतें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें