नवाबगंज (गोंडा)। सीडीओ ने विकासखंड कार्यालय व कल्याणपुर में स्थित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला का निर्माण चौदह मार्च से तक पूरा कराकर चालू कराने का निर्देश दिया।
सीडीओ अरुन्मोली शनिवार दोपहर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लाॅक अभिलेखों की गहनता से जांच की। उन्होंने बीडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह को कार्यालय में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
सीडीओ नगरपालिका की ओर से मनकापुर रोड पर स्थित कल्यानपुर गांव में बन रहे कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला निर्माण का कार्य पूरा न होने से नगर पालिका के ईओ से नाराजगी जाहिर कर इसे तत्काल पूरा कराने को कहा। उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह को चौदह मार्च तक कान्हा गोशाला का शेष काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौदह मार्च के बाद वह दोबारा कान्हा गोशाला का निरीक्षण करेंगी।