परसपुर। सुसुंडा चौराहे पर स्थित खाद-बीज व किराना की दुकान में बुधवार रात पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। सुसुंडा निवासी दुकानदार विवेक तिवारी के मुताबिक दो गैस सिलिंडर, पानी का मोटर, 18 स्प्रे टंकियां, फसल की दवा की आठ पेटियां, यूरिया की 10, टीएसपी की सात और डीएपी की 10 बोरियां समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। सीओ आनंद राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)