फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लुधियाना में करंट लगने से गोंडा के युवक की मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रंजीत यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। पंजाब के लुधियाना शहर में मजदूरी करने गए जिले के एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलसा गया। इसके अलावा बिहार के रहने वाले क्रेन चालक को भी संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरहा गांव निवासी रंजीत यादव (25) और मनीराम यादव (55) पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम दोनों क्रेन से इंजन की लोडिंग कर रहे थे। तभी अचानक क्रेन ऊपर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे करंट की चपेट में आकर रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीराम गंभीर रूप से झुलस गया। मनीराम को लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक रंजीत के पिता रामकुमार ने बताया कि हादसे में बिहार के क्रेन चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।
रंजीत की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत की शादी पांच वर्ष पहले लक्ष्मी (23) से हुई थी। इसी वर्ष फरवरी में गौना हुआ था। रंजीत की मौत पर परिजन बिलख रहे हैं। परिजन व कुछ रिश्तेदार शव लाने लुधियाना गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें