फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सूरत में ट्रेन से गिरकर गोंडा के युवक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अ​भिषेक की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर के रुद्रगढ़ नौसी निवासी अभिषेक (18) की गुजरात के सूरत में हादसे में मौत हो गई। परिवार का इकलौता बेटा अभिषेक रोजगार के सिलसिले में सूरत गया था। गांव के रहने वाले तिलकधर दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन की छुट्टी पर अभिषेक अपने साथियों के साथ सूरत से ट्रेन से कहीं घूमने गया था। लौटते समय ट्रेन से गिरने पर साथियों ने अभिषेक को सिविल अस्पताल सूरत पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की चार बड़ी बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। वहीं, चार माह पहले पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। साथियों के सहयोग से शव सूरत से एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है। अभिषेक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें