करनैलगंज (गोंडा)। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शुक्रवार को तहसील सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में171 मृतक अधिवक्ताओं के परिवार को 8 करोड़ 32 लाख पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
पिछले वर्ष 34 करोड 67 लाख रुपया दिया गया था। इस मौके पर प्रताप बली सिंह, बाबादीन मिश्रा, अमरेश चौबे, सत्यनरायन सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामसुरेश तिवारी, संजय मिश्र, अरविंद शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्र, सत्यनरायन सिंह आदि मौजूद रहे।