फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 28 क्रय केंद्रों पर नहीं हुई गन्ने की तौल, किसान मायूस

विज्ञापन
गोंडा में इटियाथोक के तारी परसोहिया गन्ना क्रय केंद्र के पास खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। बलरामपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर बुधवार को तौल नहीं हो सकी। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से गन्ने की तौल किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को मिल यूनिट से जुड़े जिले के करीब 28 क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो सकी। क्षेत्र के अयाह, तारी परसोहिया, करुवापारा, दिखलौल आदि गन्ना क्रय केंद्रों पर किसान तोल न होने से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर घर चले गए। बताया जाता है कि बीसीएम यूनिट में नई मशीनों से पेराई का काम लिया जा रहा है। मिल गेट पर तौल के दौरान होने वाले जाम की वजह से किसानों को कम पर्ची जारी की जा रही है।
वहीं, गन्ने की नियमित तौल न होने की वजह से किसानों को पर्ची बराबर नहीं मिल पा रही है। इस वजह से किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। खेत खाली न होने से किसानों की गेहूं व सरसों के फसल की बोआई पिछड़ रही है। किसान अनूप तिवारी, राजीव कुमार तिवारी, आशीष पांडेय, रामकुमार ने बताया कि इस वर्ष गन्ने का पेराई सत्र देरी से शुरू हुआ। किसानों ने नियमित रूप से गन्ने की पर्चियां जारी किए जाने की मांग की है। बलरामपुर साधन सहकारी समिति के डॉयरेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि चीनी मिल ने बुधवार को होने वाले पर्चियों के तौल का समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें