नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर महिला और पुरुष ग्रेपलिंग के गे तथा नोगी स्टाइल चैंपियनशिप कराई गई। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पहले दिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
ग्रेपलिंग (कुश्ती) के गे स्टाइल में सीनियर महिला 90 किलो भारवर्ग में हरियाणा की मीना ने गोल्ड, हरियाणा की अंजली ने सिल्वर तथा गुजरात की निधि व दिल्ली की दीपाली मान ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के नोगी स्टाइल के 90 किलो भारवर्ग में ही गुजरात की पटहन सहफर ने गोल्ड, हरियाणा की नैंसी ने सिल्वर तथा आंध्र प्रदेश की जी. परमेश्वरी व महाराष्ट्र की प्रतीक्षा ने कांस्य पदक जीता।
जबकि, ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के गे स्टाइल में पुरुषों के 130 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अंकुश ने गोल्ड, हरियाणा के संजीव सिल्वर तथा आंध्र प्रदेश के बी. मधुसूदन व हरियाणा के विकास ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के नोगी स्टाइल में यूपी के भानु तोमर ने गोल्ड, दिल्ली के हेमंत राठी ने सिल्वर तथा यूपी के चौधरी अनुराग व तेलंगाना के नवीन कुमार ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के 62 किलो भारवर्ग के गे स्टाइल में हरियाणा के गौरव ने गोल्ड, हरियाणा के ही अंकुर ने सिल्वर तथा यूपी के अनूप कुमार व यूपी के मनोज तिवारी ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं के गे स्टाइल के 53 किलो भारवर्ग में शिवानी हरियाणा ने गोल्ड, हरियाणा की अनुराधा ने सिल्वर तथा दिल्ली की मनीषा व आंध्र प्रदेश की स्नेहलता ने कांस्य पदक जीता। 58 किलो भारवर्ग में दिल्ली की याचिका ने गोल्ड, गुजरात की खुशी तिवारी ने सिल्वर तथा राजस्थान की तुलसी व उत्तराखंड की तारा बिष्ट ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं के नोगी स्टाइल में हरियाणा की उर्मी ने गोल्ड, चंडीगढ़ की गुंजन ने सिल्वर तथा हरियाणा की विमलेश व दिल्ली की प्रमिला ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 64 किलो भारवर्ग में गुजरात की राज कबेल नीलम ने गोल्ड, हरियाणा की प्रमिला देवी ने सिल्वर, तेलंगाना की दुर्गा बाई व दिल्ली की नीशू ने कांस्य पदक जीता। 71 किलो भारवर्ग में हरियाणा की मोहनी ने गोल्ड, हरियाणा की सुशीला ने सिल्वर तथा गुजरात की राज कंवल व आंध्र प्रदेश की के. धरानी ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं के 58 किलो भारवर्ग में हरियाणा की मनीषा ने गोल्ड, दिल्ली की नेहा ने सिल्वर तथा दिल्ली की तनु व यूपी की नम्रता यादव ने कांस्य पदक जीता। सभी विजयी खिलाड़ियों को ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कपूर, डब्लूएफआई के सचिव विनोद तोमर, ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बिरजू शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज यादव, दिनेश शर्मा कोषाध्यक्ष, जगमिंदर पांचाल, दीप्ति रानी, जयवीर पांचाल, प्रदीप कुमार शर्मा ने मेडल देकर सम्मानित किया।