गोंडा के टाउनहाल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते लोग। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए जिलेभर में शोक सभाएं आयोजित की गई। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरती पुत्र के योगदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शहर के टाउनहाल में आयोजित सभा में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह अपने जीवनकाल में पीड़ित उपेक्षित व वंचितों के लिए बहुत काम किया। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि नेताजी समाजवाद के सच्चे नायक थे, उन्होंने बिना भेदभाव किए लोगों की मदद की। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरुप यादव, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, रामभजन चौबे, संजय विद्यार्थी,आनंद शुक्ल आदि ने नेताजी से जुड़ी यादें लोगों के बीच में रखी।
वहीं इटियाथोक के रामदेव नगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल की अगुवाई में शोक सभा आयोजित किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवर शकील चौधरी, मंटू काजी, जमाल मोहम्मद चौधरी ,मंशाराम मिश्र, श्रीराम त्रिपाठी आदि ने श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार रखे। खोड़ारे में सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक के आवास पर श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, फौजदार शुक्ला, राजमंगल पांडेय, विजय यादव, सलीम, संतोष यादव, अरविंद चौधरी, इस्लाम प्रधान आदि रहे।