फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। गोरखपुर जनपद के खजनी में 11 से 13 नवंबर को द्रौपदी इंटर कॉलेज में आयोजित कुश्ती के स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बृहस्पतिवार को नंदिनी नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर महिला व पुरुष पहलवानों का चयन ट्रायल किया गया। चयन ट्रायल के फाइनल कुश्ती में जीतने वाले पहलवानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती के कोच प्रेम चंद यादव ने बताया कि फ्री-स्टाइल कुश्ती के 57 किलो भारवर्ग में विशाल साहनी, 61 किलो में मनीष तिवारी, 65 किलो में अनुराग, 70 किलो में विकास तथा 74 किलो में तेजवीर ने टीम में अपनी जगह बनाई। ग्रीको रोमन कुश्ती के 55 किलो भारवर्ग में अनूप कुमार, 60 किलो में विजय, 65 किलो में विश्वजीत पांडेय, 72 किलो में आनंद पांडेय, 87 किलो में गौरव चौधरी, 71 किलो में प्रियांशु सिंह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।
वहीं, महिला के 65 किलो भारवर्ग में संगीता तिवारी, 50 किलो में नंदिता तिवारी, 55 किलो में मानसी, 62 किलो में शिवांगी, 65 किलो में नंदिनी सिंह ने टीम में जगह बनाई। कुश्ती कोच ने बताया कि कुछ पहलवानों के देर से पहुंचने से उनका ट्रायल शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रायल कराने में पहलवान दीप नरायन यादव, अनिल खोखर, प्रदीप कुमार, सुभाष भारद्वाज तथा बेलारूस के कोच अलेक्जेंडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें