आज और कल बंद रहेंगे स्कूल
गोंडा। बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों को सात व आठ अक्तूबर को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। बारिश से परिषदीय व निजी स्कूलों में जलभराव हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आठ अक्तूबर तक बारिश होने के संकेत दिए हैं। जिसके तहत प्रशासन की ओर से सतर्कता के निर्देश भी दिए गए हैं। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि बारिश को देखते हुए सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सात व आठ अक्तूबर तक बंद कर गया है। कहा कि कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। (संवाद)