फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपा नेता की संपत्ति जब्त कर होगी 70 लाख की वसूली

Sat, 10 Sep 2022 05:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संजय तिवारी, अमर उजाला, गोंडा

सार

राजस्थान के जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर ने जिलाधिकारी को वसूली प्रपत्र भेजा है। सपा नेता की संपत्तियों को कुर्क कर उनसे 70 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। इसके लिए सपा नेता की संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा में सूरज सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता व सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सूरज सिंह की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले में साल 2021-22 में कंपोजिट मदिरा की दुकान उनके नाम से आवंटित थी। जिला आबकारी अधिकारी (वसूली) शिव सिंह ने दुकान के अनुज्ञापी सूरज सिंह पर 69 लाख 15 हजार 421 रुपये का बकाया तय किया है। इसके अतिरिक्त ब्याज सहित वसूली का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी को भेजे वसूली प्रपत्र को तामीला कराने की मांग के साथ सपा नेता की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। उनकी संपत्तियों को कुर्क करके बकाया की राशि वसूल सकें।

विज्ञापन


सदर विधानसभा गोंडा के सपा प्रत्याशी रहे सूरज सिंह के नाम से राजस्थान के भरतपुर में नगर निगम के सामने बिजलीघर प्रथम में कंपोजिट मदिरा की दुकान आवंटित थी। सरकारी राशि नहीं जमा की गई है। बकाया में देशी मदिरा मय बेसिक लाइसेंस फीस के साथ आरएमएल मय बेसिक लाइसेंस फीस के साथ बीयर की बढ़ी हुई एमआरपी और कंपोजिट फीस बकाया है। पूरी राशि 69 लाख 15 हजार 421 रुपये होती है। इसे जमा नहीं किया गया है। इसके साथ ही बकाया राशि पर अब ब्याज भी देय होगा। वसूली की नोटिस सपा नेता को देने के साथ उनके संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है।

डीएम को भेजे पत्र में भरतपुर के जिला आबकारी अधिकारी (वसूली) ने सूरज सिंह के संपत्तियों की रिपोर्ट मांगा है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी व एसडीएम सदर को वसूली की नोटिस पर कार्रवाई करने कहा है। । माना जा रहा है कि राजस्थान के भरतपुर में बकाए का यह मामला जिले में तूल पकड़ सकता है।
विज्ञापन


सूरज सिंह का कहना है कि राजस्थान के भरतपुर में कंपोजिट मदिरा की दुकान तो थी, लेकिन कोई बकाया है। जानकारी नहीं है, पता करेंगे, बकाया होने पर नियमों के तहत प्रक्रिया करेंगे। भरतपुर के जिला आबकारी अधिकारी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिली है। नोटिस मिलने पर जवाब देंगे।

जिला आबकारी अधिकारी गोंडा उमेश चंद्र पांडेय का कहना है कि राजस्थान के भरतपुर जिले के आबकारी अधिकारी की ओर से वसूली की नोटिस दी गई है। सूरज सिंह तरबगंज तहसील क्षेत्र के निवासी हैं, उन्हें नोटिस तामिल कराने के लिए तहसील को रिपोर्ट भेजी गई है। तहसील से रिपोर्ट तैयार होगी। नोटिस के आधार पर कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें