फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साहेब, पांच बार की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर तहसील में जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। तहसील में आयोजित जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन पर कब्जे और आवासीय पट्टे की रही।
विज्ञापन

तहसील में पहुंची ग्राम भिटौरा मजरा अंगनीपुरवा निवासिनी रेशमा ने डीएम को शिकायत पत्र देकर कहा कि ससुर शिव प्रसाद के नाम चार डिसमिल आवासीय पट्टे की जमीन है। इस जमीन को कुछ लोग कब्जा किए हैं। इसकी शिकायत पांच बार कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि पट्टे की भूमि का पैमाइश करवा कर निस्तारण करें।
वहीं, ग्राम अंबरपुर की विमला देवी ने शिकायत किया कि उसके चक के बगल की चकरोड को गांव के कुछ लोगों ने जोत कर अपने खेत में मिला लिया है। ग्राम सैदापुर बभनजोत के राम बहादुर ने भी जमीन को लेकर शिकायत की। ग्राम पिपरा अदाई के फैश खान ने शिकायत किया कि उसकी पुश्तैनी जमीन व मकान है। गांव के तीन लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। शिकायत की कई बार की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

ग्राम बखरौली के ओमप्रकाश मिश्र ने आरोप लगाया कि उसकी निजी भूमि पर अंबेडकर पार्क बनाया जा रहा है। ग्राम समसापुर के डीके पांडेय ने आरोप लगाया कि पूरे देवनाथ गांव निवासी एक व्यक्ति की भूमि फर्जी आधार कार्ड के जरिए जालसाजों ने फर्जी बैनामा करवा लिया। जिसकी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
तत्काल दर्ज करें एफआईआर
डीएम ने कोतवाल को निर्देशित किया कि तत्काल रिपोर्ट दर्ज करें। इस दौरान 155 शिकायतों में से छह का हुआ मौके पर निस्तारण किया। डीएम ने सभी विभाग के मातहतों को चेतावनी देते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करके अवगत कराएं। एसडीएम को निर्देश दिया कि तालाब, खलिहान, खाद गड्ढा, चक मार्ग, नाली सहित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा कर अतिक्रमणकारियों पर एफआईआर दर्ज कराएं।
इस मौके पर डीएफओ पंकज शुक्ला, एसडीएम आकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ संजय तलवार, सीएमओ रश्मि वर्मा, तहसीलदार पैगाम हैदर मौजूद रहे।
एडीएम ने सुनीं शिकायतें
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमे से एक भी निस्तारित नहीं की जा सकी।
कटहा सुवंश पुरवा निवासी धर्मपाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि आबादी की भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। आरोप लगाया कि रोकवाने की मांग की गई तो पुलिस सुविधा शुल्क मांग रही है। एडीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, तहसील डॉ. पुष्कर मिश्रा, अपर तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, सीओ संसार सिंह राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें