फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: माघ मेले के लिए दौड़ेंगी रोडवेज की 80 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रयागराज में संगम मेले में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज बसों से यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रयागराज तक 80 नई बसें चलाई गई हैं। रविवार से बसों का संचालन शुरू हो गया है, यह बसें 27 जनवरी तक चलेंगी। मेले में जाने वाले लोगों को सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

प्रयागराज मेले में मंडल के जिलों से बड़ी संख्या में लोग संगम मेले में जाते हैं। माना जा रहा है कि इस बार परिवहन निगम ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। जिससे मेलार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हों। निगम ने गोंडा से 35, बहराइच से 25 व बलरामपुर से 20 बसों को चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। अधिकतर का संचालन शुरू हो गया है। बसों के संचालन के लिए संविदा पर चालकों व परिचालकों को भी रखने की तैयारी की है।
देवीपाटन मंडल को मिलेंगी 16 नई बसें
मंडल के गोंडा, बहराइच व बलरामपुर के लिए परिवहन मुख्यालय से इसी माह 16 नई बसें मिलेंगी। परिवहन निगम ने नई बसों को लखनऊ व दिल्ली रूट पर दौड़ाने की तैैयारी की है। इनमें से आठ बसें दिल्ली के लिए व आठ बसें लखनऊ के लिए चलेंगी। नई बसों को सुबह 7 बजे लखनऊ व दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। दिल्ली व लखनऊ जाने वाली बसों को स्टापेज सिर्फ राम नगर व बाराबंकी तक ही रहेगा। इसके बाद सीधे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

80 बसों को लगाया गया
संगम स्थान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैैयारी पूरी कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के गोंडा, बहराइच व बलरामपुर को मिलाकर प्रयागराज रूट पर 80 बसों को लगाया गया है। हर रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को 80 बसें संगम पहुंचाने व लाने का काम करेंगी। अंकुर विकास, क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें