फोटो-32-गोंडा के जयप्रभाग्राम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं बेटियां।
- फोटो : GONDA
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को भाजपाइयों ने पूरे जिले कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने पटेल नगर में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने पड़री कृपाल के तारी परसोहिया में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। बड़गांव मोहल्ले में सभासद शेष चौरसिया, शांति देवी चौरसिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं गांधी पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी तरंग सारस्वत, आरडी सिंह, प्रज्योति कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र पांडेय ने विचार व्यक्त किया।
वहीं, दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभा ग्राम परिसर में सचिव रामकृष्ण तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने माल्यार्पण किया। वेद प्रकाश पांडेय, वैद्य नंदू प्रसाद व राकेश कुमार पांडेय मौजूद रहे। वजीरगंज के चड़ौवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र, भाजपा मंडल महामंत्री स्वतंत्र सिंह, अजीत पांडेय, विनीत सिंह मौजूद रहे। बेलसर डीहा गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। काली माई मंदिर गांधी नगर में करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।