फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में स्थापित की जाएगी आदर्श गोशाला

विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में विहिप की बैठक में अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। स्थानीय स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में रविवार को विहिप के गोरक्षा विभाग की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विहिप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. हेमंत कुमार दूबे ने कहा कि गोरक्षा विभाग का राष्ट्रीय महाधिवेशन गाजियाबाद में 17 व 18 सितंबर को होगा। कहा कि हर जिले में एक आदर्श गोशाला स्थापित की जाएगी। कर्जमुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान व नशामुक्त भारत बनाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इसके लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख लखनऊ पूरन सिंह ने कहा कि गोवंश आधारित खेती किसानों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने देशी नस्ल की गाय पालने, उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता पंडित शिवकुमार शास्त्री ने की। इस मौके पर विभाग संयोजक शारदा कांत पांडेय, राजेश शर्मा, करुणेश मिश्र, हरिनाम सिंह, विष्णु प्रताप, संदीप सोनी, राजू मौर्य, अरुण मिश्र, भरत गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें