फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस प्रदेश में अव्वल

Tue, 08 Oct 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर की रैंकिंग में गोंडा पुलिस को पहला स्थान मिला है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनसुनवाई व आईजीआरएस से मिली शिकायतों के निस्तारण में सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षाें को निर्देश दिए गए थे। प्रदेश स्तर पर कराई गई रैंकिंग में जिले के 18 थानों में से छपिया को छोड़कर अन्य सभी थानों की पुलिस ने 90 में 90 अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। छपिया थाने को 87 अंक प्राप्त हुए हैं। सीएम कार्यालय से कराई गई रैंकिंग में गोंडा पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। एसपी ने वर्चुअल माध्यम से आईजीआरएस प्रभारी राजेश चौधरी व उनकी टीम के विवेक सिंह, नम्रता कुशवाहा, शिखा वर्मा, नैंसी गुप्ता, प्रीति और सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें