गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 99वां मन की बात कार्यक्रम महिलाओं के लिए विशेष प्रेरणादायक रहा। नवरात्र में प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को जिले की महिलाओं ने प्रेरणादायक बताया। भाजपा की ओर से सभी 2512 बूथों पर कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो व टीवी के माध्यम से सुनाया गया। विष्णुपुरी कॉलोनी में बूथ संख्या-90 पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना राय राजभर की अगुवाई में मोर्चे की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। यहां नीलम मिश्रा, पूजा कश्यप, गीता गुप्ता, वीना श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कार्यकर्ताओं संग रानीबाजार बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुना। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, विनय शर्मा, राजेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी, राकेश तिवारी, अनुपम मिश्र, महेंद्र सिंह, संजीव सिंह, रमाशंकर मिश्र, राजेश सिंह आदि ने अलग-अलग बूथों पर कार्यक्रम सुना। बालामऊ बूथ के अंतर्गत नंदनीनगर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। तरबगंज बूथ पर विधायक प्रेम नारायण पांडेय, सैदापुर बूथ पर विधायक प्रभात वर्मा ने कार्यक्रम सुना। पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शात्री ने मनकापुर, विनय कुमार द्विवेदी ने मेहनौन के बाबागंज, बावन सिंह ने कटराबाजार, अजय सिंह ने परसपुर व प्रतीकभूषण शरण सिंह ने गोनार्द लॉन में कार्यक्रम सुना।