हिस्ट्रीशीटर के साथ राज्यपाल की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी नरायन मंदिर छपिया में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दर्शन कार्यक्रम के दौरान मंदिर के सेवादार हिस्ट्रीशीटर मस्तराम वर्मा के साथ एक वीडियो बुधवार को.सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको लेकर गोंडा में चर्चा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मंगलवार को राज्पाल के छपिया मंदिर के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें कुर्सी पर बैठीं राज्यपाल के पास जमीन पर बैठा व्यक्ति थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसकी पहचान मस्तराम वर्मा के रूप में.हुई है। वायरल वीडियो के संबंध में थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि मस्तराम वर्मा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मगर वह स्वामी नरायन छपिया मंदिर में सेवादार है। पिछले 19 साल से उसने कोई अपराध नहीं किया है। मंदिर में लोगों की सेवा कर रहा है।