फोटो-5-गोंडा नगर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के
- फोटो : GONDA
गोंडा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा कि वह व्यापारियों से ही आवश्यकता वाले सामानों की खरीद करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसल गोंडा होकर सिद्धार्थनगर व बलरामपुर जा रहे थे। शहर में मंडेनाला पास स्थित एक रेस्टोरेंट में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए उन्होंने सरकार को सचेत किया है, ताकि खुदरा व्यापार और व्यापारियों को बचाया जा सके। कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में सरकार का काम बेहतर है। कहा कि यदि कोई अधिकारी कर्मचारी किसी व्यापारी को परेशान करता है तो उसकी सूचना मुख्यालय को देते हुए संबंधित मंत्री व मुख्यमंत्री को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर संगठन के सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने संगठन की सदस्यता ली। युवा पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वितरित किया। जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शम्सी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश गौतम, प्रदेश मंत्री अनुपम अग्रवाल, अतीक अहमद, देवेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, दिलीप अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, वरदान मल्होत्रा, रिशु अग्रवाल, राम नेवटिया उपस्थित रहे।