फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नगर पालिका में आठ व नगर पंचायत में पांच हजार की जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में नगर पालिका में आठ हजार रुपये और नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों को पांच हजार की जमानत देनी होगी। यह राशि नामांकन के साथ ही जमा करनी होगी। वहीं, निकाय चुनावों में नामांकन पत्रों का मूल्य भी तय किया है। बता दें कि इसी साल विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रपत्र नि:शुल्क थे।
विज्ञापन

नामांकन के लिए धनराशि तय करके आयोग ने निर्देश भेजे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 500 रुपये नामांकन पत्र का मूल्य रखा गया है। आरक्षित श्रेणी के लिए राशि 250 रुपये है। नगर पंचायत में 250 रुपये सामान्य तो 125 रुपये आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि आठ हजार रुपये रखी गई है, जबकि नगर पंचायत के लिए राशि पांच हजार रुपये है।
इसी तरह से नगर पालिका परिषद के सभासद प्रत्याशी की जमानत राशि दो हजार रुपये है। इतनी ही राशि नगर पंचायत के लिए तय की गई है। नगर पंचायत में सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य सौ रुपये है। आरक्षित वर्ग के लिए भी राशि तय की गई है। जिसमें निकाय चुनाव लड़ने वाले आरक्षित श्रेणी के लोगों के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 250 रुपये है और जमानत राशि चार हजार रुपये है।
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए सौ रुपये का नामांकन पत्र और जमानत राशि एक हजार रुपये रखी गई है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए राशि क्रमश: 125 रुपये और जमानत राशि 2500 रुपये रखी गई है। सदस्य पद के लिए राशि क्रमश: 50 और जमानत राशि एक हजार रुपये रखी गई है।
टिकट के लिए पार्टियों में दबाव बढ़ा
नगर निकाय चुनाव में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में बीजेपी के टिकट के दावेदारों में होड़ लगी है। बसपा और कांग्रेस पार्टियों के घमासान पर नजर टिकाए है।
भाजपा में सात नगर पंचायत और तीन नगरपालिका को मिलाकर करीब 35 आवेदन आए हैं। जिसमें गोंडा नगर पालिका से 10, कर्नलगंज से तीन, परसपुर दो, धानेपुर में पांच, बेलसर चार, मनकापुर चार, नवाबगंज एक महिला, कटरा दो, खरगूपुर पांच लोगों ने दावेदारी करते हुए आवेदन किए हैं।
मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने कहा कि अब तक 10 निकायों को मिलाकर 28 आवेदन आए हैं। तीन लोग सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से संपर्क में हैं। यदि उन्हें टिकट नहीं मिलता है, तो वह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सपा में भी 30 आवेदन आए हैं। बसपा में भी 18 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें