फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. अनीता ने जीता क्लासिक मिसेज इंडिया का खिताब

विज्ञापन
गोंडा में क्लासिक मिसेज एशिया के खिताब के साथ डॉ. अनीता मिश्रा। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा ने थाईलैंड में आयोजित क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के पटेल नगर स्थित गोंडा मेडिकल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अनीता ने बताया कि इसके पूर्व विगत वर्ष में उन्हें क्लासिक मिसेज इंडिया का खिताब मिला था। इस बार ईआरएम संस्थान ने थाईलैंड के बैंकाक में क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें चीन, जापान, इंडोनेशिया, थाईलैंड सहित 23 देशों की प्रतिभागी शामिल हुईं।
डॉ. अनीता ने बताया कि फाइनल राउंड में क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2022-23 के खिताब संग मिसेज पापुलारिटी का खिताब जीता। इसके अलावा टैलेंट क्वीन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रहीं। कहा कि पति के साथ ने ही उन्हें यह मुकाम दिलाया है। इस उपलब्धि पर डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. मधुलिका गुप्ता, डॉ. डीके राव, डॉ. किरण राव, अविनाश सिंह, अजेय विक्रम सिंह, कृष्ण गोपाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें