फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्यवन मुनि आश्रम में आज लगेगा मेला

विज्ञापन
फोटो-5-गोंडा के सुभागपुर स्थित च्यवन मुनि आश्रम में पोखरे की सफाई करते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पंडरी कृपाल ब्लॉक के सुभागपुर गांव में स्थित बाबा च्यवन मुनि आश्रम में रविवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर तमाम तरह की दुकानें लगेंगी। यह आयोजन दो साल बाद किया गया है।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मेले को स्थगित कर दिया गया था। रविवार को च्यवन मुनि आश्रम में भव्य मेला का आयोजन किया गया है। शनिवार को सुभागपुर के प्रधान विकास शुक्ला ने अपने सहयोगियों के साथ आश्रम व कुंड में साफ-सफाई कराई। बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन आश्रम में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।
यही नहीं, दूर-दूर जनपदों से बहुत से श्रद्धालु आते हैं। च्यवन मुनि आश्रम के बगल स्थित कुंड में स्नान करने से लोग निरोगी व चिंता मुक्त हो जाते हैं। आश्रम च्यवन मुनि की कर्म स्थली है। उन्होंने यहां पर देवताओं को शिक्षा देने का कार्य किया। मान्यता है कि यहां पोखरे में स्नान करने से सभी रोग दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें