फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में युवा और महिला मतदाता होंगे निर्णायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के दस निकाय क्षेत्रों के मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद वोटों के गणित का दौर शुरू हो गया है। दस निकाय क्षेत्रों में करीब दो लाख 58 हजार 647 मतदाता इस बार दस अध्यक्ष और 173 सभासदों का चुनाव करेंगे। इसमें एक लाख के करीब युवा मतदाता हैं। वहीं 90 हजार के करीब महिला मतदाता हैं। इस बार निर्णायक भूमिका में युवा और महिलाएं ही होंगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में दस निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष और इन निकायों के 173 वार्डों के लिए सभासद पद का चुनाव होगा। इसके लिए जिले में 109 मतदान केंद्र और 323 बूथ तय किए गए हैं। मतदाताओं के लिए चलाए गए अभियान में भले ही अधिक मतदाता नए नहीं जुड़े हैं, लेकिन 9560 नए मतदाताओं में अधिकतर युवा ही हैं। निकाय निर्वाचन के अधिकारी कहते हैं कि यहां युवा और महिलाओं के मतदाताओं को अलग करने की व्यवस्था कोई नहीं हैं। मगर जारी सूची में अधिकतर युवा और महिलाएं ही हैं।
निकायों में अधिकतर युवाओं का दबदबा रहता है। अनुुमान के मुताबिक, एक लाख से अधिक मतदाता युवा हैं और महिलाएं भी 90 हजार से अधिक ही हैं। युवा मतदाताओं में भी महिलाएं शामिल हैं। चुनाव लड़ने वाले युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लोग मंथन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

छुट्टा पशु और पार्कों की व्यवस्था पर रहेगा जोर
निकायों में गली और मोहल्लों में बैठे छुट्टा पशुुओं से लोगों को ज्यादा परेशानी रहती है। अभी तक किसी निकाय ने छुट्टा पशुओं से मुक्ति के लिए कोई इंतजाम नहीं हुए। अधिकतर मोहल्लों में पशु बैठे मिलते हैं और हादसे होते हैं। पार्कों की व्यवस्था को बेहतर करने का शोर तो रहा, लेकिन सुधार नहीं हो सका। इस बार इन मुद्दों पर जोर होने की उम्मीद है।
नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली का विवरण
निकाय का नाम - पूर्व में मतदाता - बढ़े मतदात- अब मतदाता
नगर पालिका गोंडा - - 100938 - 3083 - 104021
नगर पंचायत, खरगूपुर - - 7956 - 207 - 8163
नगर पंचायत, धानेपुर - - 20422 - 488 - 20910
नगर पालिका, करनैलगंज - 27164 - 2494 - 29658
नगर पंचायत, कटरा - - 15926 - 629 - 16555
नगर पंचायत, परसपुर - - 13217 - 706 - 13923
नगर पालिका, नवाबगंज - 14783 - 242 - 15025
नगर पंचायत, बेलसर - - 24157 - 877 - 25034
नगर पंचायत, तरबगंज - - 17268 - 326 - 17594
नगर पंचायत, मनकापुर - - 7256- 508 - 7764
योग- 10 - 249087 - 9560 - 258647
मतदाता सूची जारी
मतदाता सूची जारी कर दी गई है, निकायों में महिलाओं और युवा वोटर अधिक होते हैं। वैसे विभाग में कोई ऐसा साफ्टवेयर नहीं था, जिससे अलग संख्या तय की जा सके। नारायण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें