फोटो-11 गोंडा में सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास गीता इंटरनेशनल स्कूल में राधाकृष्ण की भेषभूषा मे
- फोटो : GONDA
गोंडा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिले में जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की धूम रही। लोग सुबह से ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे रहे। मंदिरों को झालरों से सजाया गया। घरों में भगवान कृष्ण की झांकी सजाकर गई। शाम होते भजन - कीर्तन का सिलसिला शुुरू हो गया।
शहर के पुलिस लाइन, पीएसी लाइन, लोहिया धर्मशाला, बड़गांव पुलिस चौकी, जयनगरा, इंद्रापुर आदि स्थानों पर मनमोहक झांकी देखने को मिली। रात 12 बजते मंदिर व पांडाल भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसी कृष्ण भजनों से गुंजायमान हो गए। कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कई स्थानों पर लगे डीजे की धुन पर भक्त थिरकते रहे। घरों में बच्चों ने राधा कृष्ण का मनमोहक रूप रखकर डांस किया।
राधा कृष्ण के वेष में बच्चों ने किया धमाल
गुरुवार को स्कूलों में कृष्णजन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर राधा कृष्ण की छवि प्रस्तुत की। बच्चों की ओर से श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को लेकर झलकियां प्रस्तुत की गई। शिक्षकों ने छात्रों को श्रीकृष्ण के पद चिन्हों पर चलकर प्यार, स्नेह से जीने की प्रेरणा दी। गीता इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक रितेश अग्रवाल ने छात्रों को बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र बहुत ही प्रेरणादायक है। संवाद
फोटो-8-गोंडा के पीएसी लाइन स्थित सरोवर में जन्माष्टमी पर की गई सजावट। -संवाद- फोटो : GONDA