फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पश्चिम बंगाल के युवक ने किशोरी को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र से एक किशोरी को पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक युवक एक सप्ताह पहले अगवा कर ले गया। परिवार वालों ने किशोरी की तलाश शुरू की तो जानकारी हुई। इस मामले में बीते मंगलवार को किशोरी के पिता ने थाना कौड़िया में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट कहा कि क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के कई लोग मिठाई की दुकान चलाते हैं। इन्हीं में से एक दुकान काम करने के लिए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले थाना चंदीतला के जनई रोड जलापारा का रहने वाला राकेश एक माह पहले आया था। यहां वह काम कर रहा था।
बताया कि 4 जनवरी को उसकी बेटी को राकेश अगवा कर ले गया। बेटी की तलाश शुरू की गई तो इसकी जानकारी मिली। थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें