फोटो-21-गोंडा के कस्तूरबा गांधी आवायीय बालिका विद्यालय झंझरी में कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। -स
- फोटो : GONDA
गोंडा। झंझरी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को सक्रिय रहने और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
यूनिसेफ के सहयोग से एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत एक्शन एड के जिला समन्वयक राकेश कुमार ने मीना मंच के कार्यों व दायित्व की जानकारी दी। वहीं इस वर्ष शारदा अभियान के अंतर्गत चिह्नित सात से 14 आयु व इससे ज्यादा उम्र के बच्चों के नामांकन के मुद्दे पर चर्चा की गई। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व सामाजिक सुरक्षा योजना, दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली योजना के विषय में भी बताया गया।
जिला सह समन्वयक अलका सिंह व नूरजहां शाह ने सभी को बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल तस्करी के प्रति जागरूक किया। किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के बारे में भी बताया। विभिन्न विषयों पर वाद संवाद कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में वार्डेन कुसुम शुक्ला सहित शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद