गोंडा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तमाम अकीदतमंदों, संगठनों और मदरसों की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने मस्जिदों, घरों, मोहल्लों को बिजली की रोशनी आदि से सजाया। शनिवार को लोगों ने रात में जाग कर इबादत की। कई स्थानों पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया गया। जिसमें उलेमाओं ने तकरीर की। पैगंबर मोहम्मद साहब के शांति और इंसानियत से रहने के उपदेशों का जिक्र किया। कई स्थानों पर लंगर बांटे गए।
परसपुर में वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में मनमोहक झांकियां निकाली गईं। घरों को रंगबिरंगी झालरों, मोमबत्तियों से सजाया गया। वहीं धानेपुर, रेतवागाड़ा, देवरिया अलावल सहित विभिन्न जगहों पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। धानेपुर में ऊंटों के साथ निकाला गया जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा।
सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। अलाउद्दीन अंसारी, शाहिद अली, अंसार सलमानी, मिट्ठूलाल यादव, हसीब अंसारी, शकील शामिल हुए। गौरा चौकी बाजार से कस्बा खास तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान अब्दुल कलाम मलिक, रईस अहमद, महबूब अहमद, रियाज अहमद, अशफाक आलम, अकबर चौधरी शामिल रहे।
करनैलगंज नगर में बिजली की झालरों व गुब्बारों से सजावट की चकाचौंध रही। रात का जुलूस चौक घंटाघर बंधू मस्जिद से निकाला गया। जिसकी सरपरस्ती पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन ने की। वहीं दिन में यतीम खाना से निकाले गए जुलूस की अगुवाई सैय्यद शोएब अलीम बकाई ने की। इस मौके पर फहीम अहमद पप्पू, मोहम्मद नाफे, जमील राईनी, निहाल राईनी व आवेश उपस्थित रहे। वजीरगंज में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार उत्साह के माहौल में मनाया गया।