फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कंपनी अन्मय को मुफ्त लगाएगी 16 करोड़ का इंजेक्शन

विज्ञापन
फोटो-43-गोंडा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ अन्मय व अंकिता सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। दुर्लभ बीमारी (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी) से जूझ रहे सुल्तानपुर जिले के अन्मय सिंह (8 माह) के लिए शनिवार का दिन किसी सौगात से कम नहीं रहा। अमेरिका की एक दवा कंपनी ने जिन सौ बच्चों को इस बीमारी से उनकी जान बचाने के लिए निशुल्क इंजेक्शन का प्रस्ताव दिया है, उसमें अन्मय का नाम शामिल किया है। इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के रहने वाले अन्मय सिंह इस दुर्लभ बीमार से जूझ रहे हैं। इलाज का खर्चा महंगा होने के कारण सोशल मीडिया पर भी अपील की गई। इसी क्रम में शनिवार को अन्मय की मां अंकिता सिंह सहायता के लिए विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह के साथ सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंचीं।
दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपील की। इसी बीच अमेरिका की दवा कंपनी की तरफ से अन्मय को बचाने के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन देने का प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव के बाद बृज भूषण शरण सिंह और अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने इसे दैवी कृपा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को तोहफा बताया है। बता दें कि इससे पूर्व अन्मय के इलाज के लिए सोशल मीडिया से चंदा लगा कर लोग लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि जमा कर चुके थे। जबकि, इलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें